spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ शहर में पहली बारिश ने ही खोल दी नगर निगम की...

मेरठ शहर में पहली बारिश ने ही खोल दी नगर निगम की पोल

-

  • झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई जगह जलभराव, नौचंदी मेले के दुकानदार परेशान।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। पिछले काफी दिनों से उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को उस समय खासी राहत महसूस हुई जब, बुधवार शाम आसमान में बादल छा गए और झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान करीब ढ़ाई घंटे तक हुई झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस बारिश के बाद मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में वेस्ट यूपी में मानसून की भी एंट्री हो जाएगी। वहीं, डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने एकबार फिर नगर निगम की पोल खोल कर रख दी। शहर के अधिकांश इलाकें पानी भरने से जलमग्न हो गए। जबकि, नौचंदी में जलभराव होने से ना केवल पटेल मंडल में होने वाले कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। जबकि, दुकानदारों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

 

बुधवार को जून महीने में प्री मानसून की पहली अच्छी बारिश हुई। तीन घंटे में 55 मिमी बारिश, तालाब बन गया शहर शहर में बुधवार को बारिश की शुरूआत हुई और धीरे-धीरे बादल जमकर बरसने लगे। तीन घंटे तक हुई जमकर बारिश ने गर्मी से राहत के बीच शहर को डुबो दिया। इस अवधि में 55 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। देर रात और बारिश से यह आंकड़ा बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसे बादलों से शहर की सड़कें पानी में डूब गई।

घंटाघर, दिल्ली रोड, ब्रह्मपुरी, माधवपुरम, खैरनगर, जाकिर कॉलोनी, शहर सरार्फा, वैली बाजार, जयदेवी नगर, सेंट्रल मार्केट और कंकरखेड़ा बाजार सहित अधिकांश हिस्सों में जलभराव हुआ। सोहराब गेट पुलिस चौकी में घुसा पानी भारी बारिश से सोहराब गेट पुलिस चौकी पानी अंदर घुस गया। नगर निगम मेरठ घंटाघर कार्यालय में डेढ़ फुट तक तक पानी भर गया। गढ़ रोड पर निर्माण कार्य होने से स्थिति और बिगड़ गई। वहीं, जगह-जगह खोदी गई सड़क पर पानी जमा हो गया।

सामान्य से नीचे आया दिन-रात का पारा: मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 35.2 एवं 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से क्रमश: 0.9 एवं 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार के सापेक्ष दिन में 1.2 एवं रात में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मेरठ का एक्यूआई 65 दर्ज हुआ जो संतोषजनक श्रेणी में है। बारिश के बाद आज से हवा की गुणवत्ता में और सुधार होगा और यह 50 से नीचे दर्ज की जा सकती है।

बारिश आॅन-बिजली आॅफ

एक तरफ जहां बुधवार शाम हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया तो वहीं बारिश होने के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।दिन से लेकर देहात तक के अधिकांश इलाकों में फाल्ट और मेंटीनेंस कार्यो और ब्रेकडाउन के चलते घंटों बिजली गुल रही। शाम में जैसे ही बूदाबांदी हुई और तेज हवाएं चली तो शहर के कई उपकेंद्र क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होती चली गई।

मंगलपांडेयनगर उपकेंद्र के सभी फीडर बूंदाबादी में फाल्ट के चलते ट्रिप कर गए थे, बारिश बंद होने के बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया। मरम्मत कार्यों के कारण भी शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रही। गगोल प्रथम उपकेंद्र के जैनपुर फीडर की बिजली सुबह दस से शाम चार बजे तक, गंगानगर में राधा गार्डन फीडर की बिजली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक, दिल्ली रोड फीडर पर सुबह सात बजे से नौ बजे और पीडीसीएसएस और डाबका फीडर की बिजली सुबह दस से दोपहर दो बजे तक, जैनपुर फीडर की बिजली सुबह दस से शाम चार बजे तक बाधित प्रभावित रही।

इसके साथ ही हापुड़ रोड, आशियाना कॉलोनी, इंद्रलोक, सीवेज पंप, फतेहउल्लाहपुर, अहमदनगर की बिजली सुबह दस बजे से एक बजे तक शटडाउन के चलते बाधित रही। शताब्दीनगर सेक्टर-5 के राजकमल, गार्डन व्यू कॉलोनी की बिजली सुबह आठ बजे बंद बिजली आपूर्ति दोपहर बाद सुचारू हो पाई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts