Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: दबंगो से पीड़ित परिवार ने लगाई एसएसपी से गुहार

Meerut News: दबंगो से पीड़ित परिवार ने लगाई एसएसपी से गुहार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के अफजलपुर पावटी गांव निवासी रमजान अली ने अपने परिवार पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित का कहना है कि 16 अगस्त 2025 को गांव के ही दबंग पक्ष से विवाद के बाद से वह परिवार समेत भयभीत है। आरोप है कि दबंग लगातार हमला कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

 

पीड़ित ने बताया कि दबंग उन पर दो बार हमला कर चुके हैं। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे हमलावरों के हौंसले बुलंद हैं। रमजान ने बताया कि 15 सितंबर को उसने पुलिस को तहरीर दी, बावजूद इसके पुलिस आरोपितों को बचा रही है।

एसएसपी से गुहार लगाई गई है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, अन्यथा परिवार की जान को गंभीर खतरा है। साथ ही परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts