HomeDelhi Newsएक बार फिर दिल्‍ली के दो स्‍कूलों को बम की धमकी, सुरक्षा...

एक बार फिर दिल्‍ली के दो स्‍कूलों को बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

-

– दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल और एयर फोर्स स्कूल को ईमेल से मिली बम की धमकी।

नई दिल्‍ली: धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल में बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और दोनों स्‍कूलों की जांच की जा रही है।

 

 

दिल्‍ली के स्‍कूलों को बम की धमकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर दिल्‍ली के दो स्‍कूलों को बम की धमकी दी गई है। स्‍कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और दोनों स्‍कूलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। दिल्‍ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह ईमेल कहां से भेजा गया है और इसे भेजने के पीछे कौन लोग हैं।

बम की धमकी मिलने के बाद दोनों स्‍कूलों को खाली कराया गया और जांच एजेंसियों ने गहन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, अभी तक दोनों ही जगहों पर कुछ भी संदिग्‍ध नहीं मिला।

विस्फोटक उपकरण रखे होने की मिली थी सूचना

आर्मी पब्लिक स्कूल को सोमवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि स्कूल प्रशासन ने सुबह मेल की सूचना दी। मेल में चेतावनी दी गई थी कि परिसर में विस्फोटक उपकरण रखे गए हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली कराने के बाद वहां गहन तलाशी अभियान चल रहा है।”

ईमेल भेजने वाले की पहचाान की कोशिश जारी

उन्होंने आगे बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, स्वान दस्ते और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts