spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutपटेल के प्रयासों से भारत के एकीकरण का सपना साकार हुआ: तस्वीर...

पटेल के प्रयासों से भारत के एकीकरण का सपना साकार हुआ: तस्वीर सिंह चपराना

-

  • शहीद धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान ने मनाई वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ।  शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान मेरठ  एवं राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूर नगर मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में लोह पुरुष, भारत-रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर ने की तथा मुख्य अतिथि धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नडियाद शहर गुजरात में हुआ था तथा उनकी मृत्यु 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में हुई थी। सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री थे। पटेल  ने देसी रियासतों  को भारतीय संघ में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के बाद के युग में पटेल की लोकप्रियता इस एकीकरण के कार्य से बहुत अधिक बढ़ गई।  भारत के एकीकरण करने के कारण उन्हें लोह पुरुष की संज्ञा दी गई।  उनकी आज पुण्यतिथि है और हम उन्हें बार-बार नमन करते हैं।

 

   कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य संजीव नगर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल जी गांधी जी के बहुत विश्वास पात्र थे।  उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान दिया है।  उन्हें 10 वर्ष से अधिक का समय जेल में बिताना पड़ा।  उनका जीवन बहुत सादगी पूर्ण था।  वह भारतीय बैरिस्टर थे, उन्होंने स्वतंत्र राष्ट्र को एकजुट करने का महान कार्य किया. आज उनकी पुण्यतिथि पर संपूर्ण भारत उनको नमन कर रहा है।

 

  कार्यक्रम का संचालन राहुल त्यागी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन दीपा गर्ग द्वारा किया गया।   हरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, महेश चंद, इरशाद, चौधरी प्रमोद कुमार, संजू शर्मा, रितेश कुमार अक्स खान, मनीषा, लक्ष्मी शर्मा, प्रीति, नीरू शर्मा, सरफराज खान राजू गहलोतरा तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा में प्रतिभा किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts