Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्वस्थ संतुलित हो आहार, एनर्जी दे शरीर को अपार

स्वस्थ संतुलित हो आहार, एनर्जी दे शरीर को अपार

-

  • अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का आयोजन।

शारदा न्यूज़, मेरठ। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुआ, 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल महेश कुमार चौहान व प्रशासनिक अधिकारी मेजर ऋजु रावत के निर्देशन मे तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री जीत नारायण भारती व एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सविता चौधरी के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 का आयोजन किया । लेफ्टिनेंट सविता चौधरी ने मोटे अनाज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहां कि मोटा अनाज, कैल्शियम, विटामिन फाइबर, आयरन आदि पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसे खाने से कुपोषण की समस्या दूर होती है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है साथ ही उन्होंने जंक फूड को त्याग कर मोटे अनाज को अपने भोजन में शामिल करने की शपथ दिलाई । व्याख्यान के पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने मिलेट्स के महत्व पर एक जन जागरूकता रैली के माध्यम से ग्राम वासियों को मोटे अनाज के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा इसके साथ ही अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक मोटे अनाज का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती ने मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने तथा इसे अपने दैनिक जीवन में प्रयोग में शामिल करने पर जोर दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts