Homeउत्तर प्रदेशBijnorमजदूरों को लेकर जा रही बस पलटी, मची चीख-पुकार

मजदूरों को लेकर जा रही बस पलटी, मची चीख-पुकार

-


बिजनौर। हल्दौर थानाक्षेत्र में गांव रुस्तमपुर के निकट लखीमपुर खीरी से मजदूरी के लिए श्रमिकों को लेकर कश्मीर जा रही एक प्राइवेट बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। जिसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

लखीमपुर खीरी से मजदूरी के लिए श्रमिकों को लेकर कश्मीर जा रही एक प्राइवेट बस बिजनौर, मुरादाबाद हाईवे स्टेट गांव रुस्तमपुर के समीप सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पलट गई।

बस में बब्बू अली, अफसाना, मोहम्मद सुऐब, वसीम, महफूज, महफिश, मुन्ना, सलमान, शकरुल, सरवरी, सबलू, शबनूर जहां, मोहम्मद अहमद, शाकिर, अमीर हसन, अमान अहमद समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में चीख पुकार मच गई। पुलिस व राहगीरों को बमुश्किल बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी हल्दौर भिजवाया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts