HomeTrendingदबंगों ने युवक को कमरे में बंधक बनाकर पीटा

दबंगों ने युवक को कमरे में बंधक बनाकर पीटा

-

 बाइक से जबरदस्ती बैठाकर ट्यूबवेल ले गए, पुलिस ने कब्जे से छुड़ाया


गाजियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र में एक युवक को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने और ट्यूबवेल पर बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सक्को वाली कॉलोनी निवासी रनजीत सिंह के अनुसार, वह सुबह करीब सात बजे गांव शोभापुर स्थित अपने कार्यस्थल पर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार कई युवकों ने उन्हें रोक लिया और जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर साथ ले गए।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उन्हें गांव बसंतपुर सैतली स्थित एक ट्यूबवेल पर ले गए। वहां एक कमरे में बंद कर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उन्हें काफी देर तक बंधक बनाकर रखा गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के बड़े भाई ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया। रनजीत सिंह ने मुरादनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts