HomeTrendingपति ने महिला को मित्र के साथ पकड़ा, , दोनों में मारपीट

पति ने महिला को मित्र के साथ पकड़ा, , दोनों में मारपीट

-

मॉल में महिला कर रही थी शापिंग, पति और महिला के मित्र दोनों पर मुकदमा


नोएडा। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला में मॉल के पास उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके पुरुष मित्र के साथ शॉपिंग करते हुए देख लिया। पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति आपा खो बैठा और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

पति और महिला के पुरुष मित्र के बीच सड़क पर ही जमकर हाथापाई हुई। विवाद बढ़ने पर आसपास मौजूद कुछ लोगों ने भी महिला के पुरुष मित्र के साथ मारपीट कर दी। घटना के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले आई।

महिला की शिकायत के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद पुलिस ने महिला के पति गौरव और उसके पुरुष मित्र पवन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महिला अपने पति से करीब डेढ़ साल से अलग रह रही थी। तीनों ही दिल्ली के रहने वाले है। दोनों लड़के और महिला निजी जॉब करते है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts