HomeAccident Newsसांड ने बुजुर्ग को पटक-पटकर मार डाला

सांड ने बुजुर्ग को पटक-पटकर मार डाला

-

घर से बीड़ी लेने निकला निकला था, सीसीटीवी में कैद हुई घटना


कानपुर। देहात में सांड ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला। मंगलवार शाम बुजुर्ग घर से बीड़ी लेने निकला था। बाजार पहुंचते ही गुझिया खाकर पास के एक प्रतिमा के चबूतरे पर बैठ गए। तभी पास से एक आवारा सांड जा रहा था।

बुजुर्ग ने उस पर पांच बार लाठी से हमला किया। सांड ने तुरंत बुजुर्ग को सींगों में फंसाकर दो बार हल्का धक्का दिया। तीसरी बार उठाकर करीब 7 फीट दूर फेंक दिया। पास बैठे दुकानदार तुरंत दौड़े। बुजुर्ग घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का 27 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र की है।

सदर बाजार में राम जीवन उर्फ लिद्धड़ धोबी अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका बेटा बब्लू रिक्शा चलाता है। बेटे ने बताया कि पिता लिद्धड़ घर में अपनी बहू से बीड़ी लेने बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूर मिठाई की दुकान पर उन्होंने गुझिया खाई। इसके बाद दुकान से बीड़ी खरीदी और चबूतरे पर बैठकर बीड़ी पीने लगे।

आराम करते समय शाम को एक आवारा सांड बगल से गुजर रहा था। बुजुर्ग ने पास पहुंचने से पहले ही उस पर लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद चार बार और लाठी मारी। सांड पलटकर आया और बुजुर्ग को सींगों में फंसा लिया। इसके बाद दो बार उठाकर करीब सात फीट दूर पटक दिया।

बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिखलते रहे। बेटे बब्लू ने बताया कि पिता अक्सर घर से निकलकर बाजार में एक ही जगह बैठा करते थे। सामने मिठाई की दुकान थी, जहां वह अक्सर गुझिया खाने भी जाते थे।

घटना के बाद सदर बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत है। व्यापारियों का कहना है कि हमलावर सांड अक्सर बाजार में घूमता रहता है। ऐसे में दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों पर दोबारा हमले का खतरा बना हुआ है। व्यापारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सांड को बाजार से हटवाने की मांग की है, ताकि किसी अन्य व्यक्ति के साथ ऐसी घटना न हो।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts