spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutबेजुबान जनवरों पर हो रहे अत्याचार बंद हों, डॉग लवर्स ने किया...

बेजुबान जनवरों पर हो रहे अत्याचार बंद हों, डॉग लवर्स ने किया मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिल्ली में कुत्तों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मेरठ में डॉग लवर्स ने शनिवार को कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ‘असहाय का सहारा सेवा सोसायटी’ की सचिव अंतरा अहलावत ने बताया कि प्रदर्शन करने का उद्देश्य केवल इतना है कि, दिल्ली में आवारा कुत्तों के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है, हम सभी उसका पुरजोर विरोध करते हैं और उनके अधिकारों की रक्षा की मांग करते हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कुत्तों को दोषी ठहराना बंद किया जाए। असल गलती इंसानों की लापरवाही की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और नगर निगम के पास पशु संरक्षण के लिए योजनाएं और बजट मौजूद होने के बावजूद उनका सही उपयोग नहीं हो रहा। जबकि, सबसे अहम बात यह है कि वर्ष 2022 से 2025 तक दिल्ली, राजस्थान और गोवा में एक भी रेबीज से मृत्यु का मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में यह कहना कि कुत्ते रेबीज से मर रहे हैं, पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है।

प्रदर्शन करने वालों में अहसाय का सहारा सेवा सोसाइटी संस्था की सदस्य संध्या शर्मा, डॉ. परवेज अहमद, पशु प्रेमी सावन, अवि, श्वेता अदीशी गुप्ता आदि रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts