spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच के आंदोलन से...

Meerut News In Hindi: पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच के आंदोलन से मेरठ शहर हुआ जाम

-

– पुलिस-प्रशासन ने आनन-फानन में किया रूट डायवर्जन, स्कूल बच्चे हुए परेशान।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हाईकोर्ट बैंच को लेकर हुए इस धरना प्रदर्शन के दौरान मुसाफिरों की आफत पर बन आई। प्रदर्शन के चलते उमसभरी गर्मी में लोग पसीना-पसीना होते दिखाई दिए। वहीं, घंटों का जाम लगता देख बेगमपुल पर आने वाले यातायात में बदलाव किया गया। जिसके चलते वाहन स्वामियों को लंबी दूरी तय करते हुए अपने गंतव्य की तरफ जाना पड़ा।

 

हाई कोर्ट बेंच की मांग: अधिवक्ताओं संग सड़क पर उतरी जनता, वाहनों के सामने सड़क पर लेटे अधिवक्ता!

देखिये वीडियो —–

MEERUT | VIDEO | NEWS || SHARDA EXPRESS

 

भैंसाली अड्डे से रुड़की रोड की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसों और अन्य वाहनों को जली कोठी से गुरु तेगबहादुर स्कूल के पास से होते हुए बालाजी मंदिर से बाबा औघड़नाथ पर निकाला गया। यहां से कैंट के रास्ते सोफिया स्कूल के सामने चिराग चौराहे पर रुड़की रोड पर चढ़ा दिया गया। इसी तरह से रुड़की या बिजनौर की तरफ से आने वाली यात्री बसों को भी चिराग स्कूल चौराहे से कैंट होते हुए जली कोठी से भैंसाली अड्डा पर लाया गया।

वहीं, रुड़की या बिजनौर की तरफ से गढ़ रोड या सोहराब गेट बस अड्डा जाने वाले वाहनों को जीरोमाइल से छोटे वाहनों को साकेत चौपला होते हुए जसवंत राय अस्पताल के सामने से सर्किट हाउस और वहां से सीताराम पुलिया होते हुए गांधी आश्रम चौराहे पर निकाला गया। जबकि, छोटे वाहन जिन्हें दिल्ली रोड या हापुड़ रोड पर जाना है। उन्हें जीरोमाइल से साकेत चौपला होते हुए सर्किट हाउस और वहां से अंबेडकर चौराहा होते हुए ईव्ज चौराहे पर निकाल दिया गया। यहां से एक तरफ हापुड़ रोड पर जा सके। वहीं दूसरी तरफ बच्चा पार्क होते हुए जली कोठी से दिल्ली रोड पर आए।

एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि, सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे यातायात डायवर्ट किया गया था। उसके बाद यथा स्थिति में बेगमपुल होते हुए संचालन कर दिया गया। वहीं, सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा को लेकर भी सदर बाजार और लालकुर्ती दोनों थानों की पुलिस को मुस्तैद किया गया है। करीब पांच सौ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर तीन सर्किल के सीओ और एसपी सिटी खुद मौजूद रहे।

 

यह खबर भी पढ़िए-

हाई कोर्ट बेंच की मांग: त्वरित और सस्ते न्याय को अधिवक्ताओं संग सड़क पर उतरी जनता

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts