- युवक को सरेआम मारी थी गोली, उसके आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में सरेआम फायरिंग कर युवक को गोली मारने के आरोपी दिलशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिलशाद ने 4 अप्रैल को बीच बाजार शावेज नामक युवक पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में गोली शावेज को जाकर लगी। किसी तरह
उसकी जान बची है।
मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस इसके बाद से ही आरोपी की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने रविवार रात आरोपी दिलशाद को अरेस्ट किया है।
पुलिस लिसाड़ी गेट में मस्जिद के पास पहुंची। जहां दिलशाद बैठा था। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। दलिशाद ने 4अप्रैल को शावेज के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने के लिए गोली मार दी थी। जिसमें वो किसी तरह बचा था।