HomeCRIME NEWSचोरों का आतंक, ई-रिक्शा से बैट्री समेत अन्य सामान चोरी

चोरों का आतंक, ई-रिक्शा से बैट्री समेत अन्य सामान चोरी

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। रोहटा का रहने वाला ई-रिक्शा चालक किसी काम से कचहरी आया था। यहां उसने पास ही अपनी ई-रिक्शा खड़ी कर दी। कुछ देर बाद वह वापस आया तो उसके ई-रिक्शा में चोरी हो चुकी थी।

रोहटा के गांव जटपुरा का रहने वाला सोहनवीर किसी काम से कचहरी आया था। उसने बताया कि उसके ई-रिक्शा से बदमाशों ने बैटरी और एक चार्जर चोरी कर लिया है। पीड़ित ने थाना सिविल लाइन मेंं दी तहरीर में बताया कि उसने कचहरी के पास उसने अपना ई-रिक्शा खड़ा कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने उसके ई-रिक्शा से चार बैटरी, एक बैटरी चार्जर और कुछ अन्य सामान चोरी कर लिए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts