HomeEducation Newsपुलिस मार्डन स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

पुलिस मार्डन स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

-

डीआईजी पीएसी कल्पना सक्सेना ने सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के बारे में बताया


मेरठ।  पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी मेरठ अनुभाग, मेरठ  कल्पना सक्सेना (आईपीएस) की गरिमामयी उपस्थिति एवं सेनानायक प्रेमचन्द (आईपीएस) के निर्देशन में वाहिनी पुलिस मॉडर्न स्कूल में शिक्षक एवं विद्यार्थियों के साथ शिक्षक दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

   

अंत में पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का सम्मान करने, उनके मार्गदर्शन से सीखने एवं सदैव सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपसेनानायक  राघवेंद्र कुमार मिश्र, सहायक सेनानायक प्रथम अवनीश कुमार गौतम, सहायक सेनानायक द्वितीय  सतीश कुमार राय तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य लीना शर्मा, सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts