Homepolitics newsसुप्रीम कोर्ट तय नहीं करेगा कि कौन सच्चा भारतीय, राहुल गांधी के...

सुप्रीम कोर्ट तय नहीं करेगा कि कौन सच्चा भारतीय, राहुल गांधी के बचाव में प्रियंका गांधी

-

एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जवाब दिया है। उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि वह सबसे ज्यादा सेना का सम्मान करते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान का गलत मतलब निकाला है। दरअसल बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को सेना पर दिए गए बयान के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का आदर किया है। उनके दिल में उन सभी के लिए आदर है। वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उनका कर्तव्य है सरकार से सवाल पूछना। वे अपना कर्तव्य निभाते हैं। सदन इतने दिनों से नहीं चल रहा है। वे सभी से बात करें। क्या ये इतने दुर्बल हो गए हैं कि सदन ही नहीं चल रहा है? इन्होंने आॅपरेशन सिंदूर पर चर्चा की तो अब इस मुद्दे पर भी चर्चा कीजिए। सुप्रीम कोर्ट ने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के यांग्सी क्षेत्र में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद भारतीय सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से तीखे सवाल पूछे थे।

जस्टिस दीपांकर दत्ता और आॅगस्टाइन जॉर्ज मसीह की पीठ ने गांधी की टिप्पणी पर असहमति जताते हुए कहा, “उन्हें कैसे पता कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है और एक सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा। जस्टिस दत्ता ने कहा आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है? विश्वसनीय जानकारी क्या है? अगर आप एक सच्चे भारतीय हैं, तो आप ऐसा नहीं कहेंगे। जब सीमा पार संघर्ष हो रहा हो तो क्या आप यह सब कह सकते हैं?

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts