HomeWorld NewsIsrael Iran War: खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे...

Israel Iran War: खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात

-

– सड़कों पर कंटीले तार, स्‍कूल-कॉलेज बंद…

श्रीनगर: कश्मीर के लाल चौक को टिन चादरों और कंटीले तारों से सील कर दिया गया है, सभी स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिए बंद हैं और परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के विरोध में कश्मीर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए, जिसके बाद सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं।।

 

 

कश्‍मीर के लाल चौक को टिन की चादरों और कंटीले तारों से सील कर दिया गया है, सभी स्‍कूल-कॉलेजों में दो दिन की छुट्टी कर दी गई है और परीक्षाएं स्‍थगित कर दी गई हैं। इंटरनेट सेवाएं सीमित कर दी गई हैं. इसके अलावा भी कई प्रतिबंध कश्‍मीर में लगाए गए हैं ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के हमलों में मौत के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के बीच कश्मीर घाटी में सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं।

टिन की चादरों और कंटीले तारों से लाल चौक सील

कश्मीर में आज पुलिस अधिकारियों ने उन इलाकों में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिए जहां अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के दौरान शनिवार को तेहरान में एक हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि लाल चौक स्थित घंटाघर को चारों ओर टिन की चादरें और कंटीले तार लगाकर बंद कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को जुटने से रोकने के लिए पूरे शहर में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तैनात किया गया है।

खामेनी की हत्या के विरोध में आज बंद का आह्वान

कश्मीर में लगभग 15 लाख शिया आबादी है। ऐसे में खामेनेई के मौत के खिलाफ लाल चौक, सैदा कदल, बडगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग और पुलवामा में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन देखे गए। प्रदर्शनकारियों को छाती पीटकर मातम मनाते और अमेरिका व इजराइल विरोधी नारे लगाते देखा गया।

अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर ये पाबंदियां लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण चौराहों पर कटीले तार और बैरिकेड्स लगाए गए हैं। घाटी के अन्य जिलों के शिया बहुल इलाकों में भी इसी तरह की पाबंदियां लागू की गई हैं। ये पाबंदियां मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक द्वारा एक दिवसीय बंद के आह्वान के बाद लगाई गई हैं।

स्कूल, कॉलेज 2 दिन के लिए बंद

खामेनेई की हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के बीच कश्मीर घाटी में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी आज से दो दिन के लिए बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों से शांति और सुकून बनाए रखने की अपील की है। रविवार को घाटी में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन जारी रहने के बीच, अधिकारियों ने 3 मार्च तक के लिए स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी समेत सभी एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन बंद करने का आदेश दिया। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए श्रीनगर के सिटी सेंटर, लाल चौक समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए। डीजीपी नलिन प्रभात और दूसरे सीनियर पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए लाल चौक और शहर की दूसरी जगहों पर गए ताकि शरारती तत्व और देश विरोधी तत्व लोगों की भावनाओं का फायदा न उठा सकें। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts