थाना परीक्षितगढ़ व किठौर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट/चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गये 02 जोड़ी कुण्डल पीली धातु व 18,820/-रूपये बरामद।
थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत लूट/चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में थाना परीक्षितगढ़ पर दिनांक 08.06.2026 को वादी मुकेश शर्मा पुत्र रामानन्द शर्मा निवासी ग्राम मवी थाना परीक्षितगढ़, मेरठ की तहरीर के आधार पर वादी के घर में घुसकर आंगन में सो रही वादी की माता के सोने के कुण्डल खींचकर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 209/2026 धारा- 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात तथा दिनांक 07.06.2026 को सुशील त्यागी पुत्र शीतल प्रसाद निवासी ग्राम मवी थाना परीक्षितगढ़, मेरठ की तहरीर के आधार पर वादी के घर से अज्ञात चोरों द्वारा सेफ से सोने के कड़े व अन्य सामान चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 210/2026 धारा- 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इसी प्रकार दिनांक 10.06.2026 को वादी शाहमीर पुत्र शाहिद निवासी ग्राम अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़, मेरठ की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर में घुसकर वादी की माता एवं बहन के सोने के कुण्डल खींचकर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 211/2026 धारा- 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।



