Homeउत्तर प्रदेशMeerutसमस्याओं को लेकर प्राचार्य से मिले छात्र

समस्याओं को लेकर प्राचार्य से मिले छात्र

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। एनएएस डिग्री कॉलेज परिसर में फैल रही अव्यवस्था के खिलाफ छात्रों ने धरना प्रदर्शन कर प्राचार्य से कार्यवाही की मांग की।

छात्र नेताओं ने प्राचार्य से कहा कि कॉलेज परिसर में फैली गंदगी व विभिन्न समस्याओं से कॉलेज के समस्त छात्र-छात्राओं को सामना करना पड़ रहा है। इसकी तरफ कॉलेज प्रशासन का लम्बे समय से कोई ध्यान नहीं है तथा जिनका निस्तारण काफी समय से नहीं हो पाया है।

इन समस्याओं के फलस्वरूप कॉलेज परिसर में गंदगी व अन्य समस्याओं का एक जाल सा बन गया है। छात्रों ने कहा कि कॉलेज के टॉयलेटो में गंदगी फैली हुई है। कॉलेज कैंटीन की जर्जर हालत में पहुंच गई है। कॉलेज पार्किंग में अवैध वसूली की जा रही है। कक्षाओं का सुचारू रूप से ना चल पाना एक बड़ी समस्या है।

छात्रों ने कहा कि इन सभी समस्याओं का तत्काल प्रभाव से समाधान कराया जाए। प्राचार्य से मिलने वालों में अतुल तोमर, करन पुण्डीर,देव तोमर, विशाल त्यागी, हर्ष त्यागी, पारस शर्मा शेयर चौधरी आदि थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts