spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ के आनंद हॉस्पिटल में छात्रा की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का...

मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में छात्रा की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, हंगामा

-

  • स्टाफ पर लापरवाही का आरोप।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गढ़ रोड़ स्थित आनंद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक 18 वर्षीय छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान स्नेहा सिंह, निवासी भाटीपुरा, किठौर के रूप में हुई है, जो बीसीए की छात्रा थी और सीए की तैयारी भी कर रही थी। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि “स्नेहा को एक साथ आठ इंजेक्शन दिए गए,” जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और देर रात करीब 2 बजे उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को स्नेहा को पेट दर्द और बुखार के कारण भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा और 24 घंटे के भीतर रूम में शिफ्ट कर दिया। परिजनों का कहना है कि स्नेहा लगभग पूरी तरह ठीक हो चुकी थी, लेकिन मंगलवार देर रात स्टाफ की गलती ने उसकी जान ले ली।

 

 

मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे छात्र नेता विनीत चपराना ने मौके पर धरना शुरू कर दिया और डिजिटल सीसीटीवी फुटेज व इंजेक्शन रजिस्टर की जांच की मांग की।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिवार और छात्र नेता का कहना है कि जब तक जिम्मेदार स्टाफ पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts