Homeउत्तर प्रदेशBijnorबिजनौर में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई

बिजनौर में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई

-

– डीएम ने शाम 6 से सुबह 6 बजे तक खनन पर लगाया प्रतिबंध, हादसों के बाद फैसला


बिजनौर। मिट्टी खनन से जुड़ी घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। डीएम जसजीत कौर ने रात्रि में होने वाले मिट्टी खनन पर रोक लगा दी है।

हाल ही में एक दुर्घटना में मिट्टी खनन में लगे वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद नजीबाबाद क्षेत्र में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। किसान संगठनों ने भी इस मुद्दे पर आवाज उठाई।

बढ़ते विरोध को देखते हुए डीएम ने एसडीएम और सीओ से मामले की जांच कराई। जांच में पाया गया कि मिट्टी खनन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके बाद कुछ खनन अनुमतियों को निरस्त कर दिया गया।

प्रशासन के अनुसार रात में मिट्टी निकासी से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही अवैध खनन की गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं। इसलिए शाम 6 से सुबह 6 बजे तक मिट्टी खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान अगर कोई मिट्टी की निकासी, भराव या परिवहन करता पाया जाएगा, तो उसे अवैध खनन माना जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts