spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSगला दबाया, दो पत्थर बांधकर गटर में फेंकी लाश

गला दबाया, दो पत्थर बांधकर गटर में फेंकी लाश

-

  • हत्यारोपी सौतेली मां पड़ोसी महिला संग गिरफ्तार।
  • बोली- बेटा बात नहीं मानता था, प्रॉपर्टी का अकेला वारिस भी बनता।

शारदा न्यूज, मोदीनगर।

मोदीनगर में सोमवार को 11 वर्षीय शब्द उर्फ शब्बी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। वारदात को अंजाम देने वाली उसकी सौतेली मां और पड़ोसी महिला गिरफ्तार हैं। सौतेली मां को बच्चे के बालिग होने पर प्रॉपर्टी हाथ से जाने का डर था। बच्चे के द्वारा बात कोई नहीं मानने से भी वो नाखुश रहती थी। सौतेली मां ने पहले गला दबाकर हत्या की, फिर शरीर पर दो मोटे पत्थर बांधकर उसे गटर टैंक में डुबो दिया। पुलिस आज दोनों हत्यारोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी।

जानकारी के मुताबिक गोविंदपुरी कॉलोनी डबल स्टोरी में सैलून चलाने वाला राहुल सैन पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। साल-2007 में राहुल की शादी राजकुमारी से हुई थी। उससे एक पुत्र शब्द और पुत्री तपस्या है। 18 अप्रैल 2020 को राहुल-राजकुमारी का तलाक हो गया। जिसके बाद बेटा शब्द पिता के पास रह गया और बेटी अपनी मां के साथ चली गई। 18 दिसंबर 2020 को राहुल ने रेखा से दूसरी शादी कर ली। रेखा पहले से तलाकशुदा थी और उसके पास एक पुत्री पलक थी। इस घर में इस दंपति के अलावा राहुल के मां-बाप और भाई-भाभी भी रहते हैं। घटना के वक्त रेखा को छोड़कर बाकी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे।

सीसीटीवी फुटेज और टूटी हुई स्लैब ने खोला राज

15 अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे राहुल का 11 वर्षीय बेटा शब्द संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। रातभर खोजबीन के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। सौतेली मां रेखा उसके बारे में कोई जानकारी होने से साफ मना करती रही और ढूंढने का नाटक करती रही। 16 अक्टूबर की सुबह पिता राहुल ने थाना मोदीनगर पहुंचकर बेटे की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच करने के लिए उसके घर पहुंची। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इससे ये बात पता चली कि बच्चा घर से बाहर निकला ही नहीं है। इसलिए घर में ही बच्चे के छिपे होने की आशंका जताते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस को घर के अंदर सीवर टैंक की स्लैब टूटी हुई मिली। पुलिस ने जब इसके अंदर तलाश की तो बच्चे की लाश पड़ी हुई मिली। उसके शरीर से दो मोटे पत्थर बंधे हुए थे, ताकि लाश पानी के ऊपर न आने पाए।

डीसीपी (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने बताया, इस मामले में मृतक बच्चे की सौतेली मां रेखा और पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली पूनम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में रेखा ने गला दबाकर हत्या करने और लाश गटर टैंक में फेंकने की बात कुबूली है। रेखा ने बताया कि शब्द बड़ा हो रहा था और अगले 6 साल में वो बालिग हो जाता। अपने पिता के बाद सारी संपत्ति का वारिस हो खुद हो जाता। रेखा चाहती थी कि मैं भी इस संपत्ति की हकदार बनूं। इसके अलावा सौतेली मां होने की वजह से शब्द उसको पसंद भी नहीं करता था। दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। रेखा का कहना है कि वो मेरी बात भी नहीं मानता था। इन्हीं वजहों को लेकर रेखा ने बेटे की हत्या की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts