Homeउत्तर प्रदेशLucknowपीएम मोदी के विजन को साकार करेगी प्रदेश सरकार

पीएम मोदी के विजन को साकार करेगी प्रदेश सरकार

-

– यूपी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सीएम ने गिनाई उपलब्धियां।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को आज (बुधवार को) 9 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं। सीएम योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हों और वे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। साथ ही, यूपी में कानून व्यवस्था और दंगा-मुक्त प्रदेश बनने पर भी तारीफ की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 9 साल में सरकार ने जो भी काम किए, चाहे सुरक्षा के लिए, चाहे रोजगार के लिए, चाहे वेलफेयर स्कीम जिससे वंचितों को लाभ मिले। महिला कल्याण क्षेत्र में जो कार्य हुए, आस्था को सम्मान देने के जो कार्य हुए, इन्हीं से उत्तर प्रदेश को नई पहचान मिलनी प्रारंभ हुई। इस 9 वर्ष की अलग-अलग थीम पर इस नवरात्र में चर्चा परिचर्चा हो।

सीएम योगी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के 28 मार्च को उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। यही तो वो प्रदेश है, इस समय रमजान ईद के साथ नवरात्र भी मनाया जा रहा है, कहीं कोई हलचल है क्या? शालीनता के साथ सारे पर्व त्योहार मनाए जा रहे हैं। यही है सुरक्षा का एहसास। पहले हर आयोग और भर्ती बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे। पिछली सरकारों ने दंगाइयों के काल पीएसी को समाप्त कर दिया था, हमने उनकी 34 कंपनियों को पुनर्जीवित करके, पहली बार 3 महिला बटालियन की भी स्थापना की।

उन्होंने आगे कहा कि याद करिए 2017 के पहले, 1947 से लेकर के 2017 तक उत्तर प्रदेश के अंदर बामुश्किल से 14 हजार से भी कम उद्योग थे और आज अब तक हमारे पास 31 हजार तो बड़े उद्योग लग चुके हैं। 96 लाख एमएसएमई यूनिट हैं, यूपी के अंदर आज के दिन पर कार्यरत हैं। एमएसएमई यूनिट में 3 करोड़ 11 लाख से ज्यादा लोग कार्य कर रहे हैं और हमारे जो उत्तर प्रदेश के अंदर 31 हजार से अधिक बड़े जो भी उद्योग लगे हैं, इन उद्योगों में भी 65 लाख से अधिक लोग कार्य कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts