spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation Newsसीसीएसयू के इतिहास विभाग में मनाई गई श्रीमदभागवत गीता जयंती

सीसीएसयू के इतिहास विभाग में मनाई गई श्रीमदभागवत गीता जयंती

-


मेरठ। पवित्र श्रीमदभागवत गीता जयंती मार्गशीर्ष एकादशी शुक्ल पक्ष, को श्री ज्ञाननंद जी महाराज के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में जिओ गीता का संकल्पित समर्पित प्रयास एक वैश्विक अभियान 1 मिनट एक साथ गीता पाठ हम एक बने हम नेक बने नामक अभियान के अंतर्गत आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीता जयंती के अवसर पर गीता पाठ का यह वैश्विक अभियान प्रोफेसर आराधना के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमद् भागवत गीता के प्रारंभ मध्य व अंतिम अध्याय के तीन श्लोक का वचन सामवेत स्वर में किया गया। इस अवसर पर इतिहास विभाग के तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं एवं विभाग के समस्त शिक्षकों सहित कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रोफेसर आराधना, डॉक्टर कुलदीप कुमार त्यागी, डॉक्टर योगेश कुमार, डॉक्टर मनीषा व प्रज्ञा महेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts