Homeउत्तर प्रदेशMeerutसपाइयों ने प्रदर्शन कर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रही...

सपाइयों ने प्रदर्शन कर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग

-

मेरठ। रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया, इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए बताया कि, हम, समाजवादी पार्टी व्यापार सभा मेरठ एवं जनपद मेरठ के समस्त जागरूक नागरिक, इस ज्ञापन के माध्यम से रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर की जा रही प्रशासनिक कार्रवाई एवं तोड़े जाने के संदर्भ में आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं

उन्होंने कहा कि, मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी प्रदेश का एक प्रतिष्ठित एवं प्रमुख उच्व शिक्षण संस्थान है, जहां वर्तमान में हजारों छात्र-छात्राएं विभिन तकनीकी, व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत है। इस शैक्षणिक संस्थान के परिसरों एवं संरचनाओं पर की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से न केवल विश्वविद्यालय का बुनियादी ढांचा नष्ट हो रहा है, बल्कि वहां पढ़ रहे निर्दोष विद्यार्थियों का भविष्य भी अंधकारमय होने की कगार पर पहुंच गया है। प्रशासनिक व कानूनी विवादों के बीच इस प्रकार की कठोर कार्रवाई से विश्वविद्यालय परिसर में भय एवं अनिश्चितता का माहौल व्याप्त हो चुका है, जिससे छात्रों की नियमित कक्षाओं, शोध तथा आगामी परीक्षाओं में अत्यधिक बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि, हमारा स्पष्ट मानना है कि, किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में सौहार्दपूर्ण वार्ता एवं विधिक प्रक्रियाओं द्वारा ही किया जाना चाहिए। इसलिए सपा कार्यकर्ता यह मांग करते हैं कि, जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ एवं नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई पर अविलंब प्रभाव से रोक लगाई जाए। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं के अध्ययन की निरंतरता, सुरक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए पठन-पाठन का अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए। सभी भूमि और प्रशासनिक मामलों का निस्तारण द्वेषभावना से परे हटकर न्यायिक एवं सहानुभूतिपूर्वक तरीके से किया जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts