Homeउत्तर प्रदेशLucknowपूर्व मुख्यमंत्री से मिला सपाईयों का प्रतिनिधिमंडल

पूर्व मुख्यमंत्री से मिला सपाईयों का प्रतिनिधिमंडल

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मवाना। समाजवादी पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व कैबिनेट मंत्री जगबीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला।

 

दरअसल बता दें लखनऊ आवास पर अखिलेश यादव से हुई मुलाकात के दौरान जगबीर सिंह गुर्जर ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हालात से अवगत कराते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की। बताया कि भाजपा सरकार मे युवाओं पर हो रहे छल और फर्जी मुकदमे की शिकायत की।

 

 

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बताया कि युवाओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर उनका भविष्य खराब किया जा रहा है वहीं महिलाओं और बुजुर्गों को भी आए दिन आपराधिक घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रदेश सचिव कासिम ज़ैदी ने भी पुलिस द्वारा की गई दो युवकों पर तमंचा रखकर जेल भेजने की साजिश के बारे में अवगत कराया तथा कहा की वर्तमान परिपेक्ष में उत्तरप्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है। भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन शोषित, वंचित, दबे कुचले लोगों का उत्पीड़न कर रहा है।‌ साथ ही भाजपा के नेता व अधिकारी ज्यादती करने में जुटे हुए हैं। सरकारी योजनाओं के नाम पर अधिकारी पक्षपातपूर्ण रवैय्या अपन्नाने में जुटे हुए हैं जातियों को देखकर अधिकारी भेदभाव पूर्ण रवैया दिखाते हैं।

 

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री जगबीर सिंह गुर्जर आग्रह करते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज के साथ सर्व समाज को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करें। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री जगवीर सिंह को जल्द बडी जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया है।

 

इस दौरान पूर्व मंत्री जगबीर गुर्जर, कासिम जैदी, मुकेश यादव, सुदामा प्रधान आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts