HomeAccident Newsट्रक से टकराया छोटा हाथी, चार लोग घायल

ट्रक से टकराया छोटा हाथी, चार लोग घायल

-

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, आगे का हिस्सा चकनाचूर, क्रेन से हटवाए


मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के ट्रक और छोटे हाथी वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटे हाथी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोट आई।

घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 69 के पास सुबह करीब 4:50 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों वाहन आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। माइलस्टोन 69 के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने हल्के ब्रेक लगाए। इसी दौरान पीछे चल रहे छोटे हाथी का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसका वाहन ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया।

टक्कर के बाद धमाके जैसी तेज आवाज हुई। छोटे हाथी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों का ध्यान भी दुर्घटनास्थल की ओर गया। हादसे में छोटे हाथी का चालक मुकुल राना निवासी गांव कनेरा, जिला महोबा घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वाहन में सवार अनमोल निवासी
दरियाऊगंज, जिला कासगंज को भी मामूली चोट आने की जानकारी सामने आई है। वहीं, ट्रक चालक सतीश और उसके साथ बैठे कंचन के संबंध में भी पुलिस ने जानकारी जुटाई। हादसे की सूचना मिलने पर नौहझील थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र तोमर ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया गया। इसके बाद यातायात सुचारु करा दिया गया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाए जाने के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य हो गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts