Home ASTROLOGY सूर्य शनि का सम सत्तक योग

सूर्य शनि का सम सत्तक योग

1

सूर्य शनि का सम सत्तक योग

  • राजनीतिक गलियारों में मचाएगा हलचल !


राहुल अग्रवाल-ज्योतिष एवम वास्तुविद
 – राहुल अग्रवाल ( ज्योतिष, रत्न सलाहकार, वास्तुविद )

मेरठ। सूर्य शनि का यह समसत्तक योग राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचाएगा। केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में भी कुछ परिवर्तन इस समय दिखाई देता है तथा किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए भी यह समय परिवर्तन कारक हो सकता है माननीय न्यायालय के द्वारा भी इस समय कोई ऐसा आदेश आ सकता है जिसका दीर्घकालिक प्रभाव जनमानस पर पड़ेगा इस समय आम जनमानस को भी अपने गुस्से और मन पर काबू रखना चाहिए।

 

 

सूर्य की राशि परिवर्तन का अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव निम्न प्रकार होगा।

 

मेष राशि

मेष राशि आपके जरूरी काम रुक सकते हैं बेवजह का तनाव ना लें।

 

 

 

 

 

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें इस बीच कोई भी नया कार्य आरंभ ना करें।

 

 

 

 

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि आपके लिए यह परिवर्तन शुभ कार्य रहेगा रुका हुआ धन प्राप्त होगा कार्य बनेंगे।

 

 

 

 

 

 

तुला राशि

तुला राशि आपके लिए यह परिवर्तन मिश्रित फल देने वाला है व्यापार सामान्य रहेगा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

 

 

 

 

 

सिंह राशि

सिंह राशि अपने क्रोध पर काबू रखें जीवनसाथी से मतभेद इस समय हो सकते हैं।

 

 

 

 

 

कन्या राशि

कन्या राशि बेवजह की बातों को तूल ना दें अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकते हैं।

 

 

 

 

 

कर्क राशि

कर्क राशि अपनी आंखों और कान से संबंधित समस्याओं का ध्यान रखे।

 

 

 

 

 

 

मकर राशि

मकर राशि सरकारी कार्यों में सावधानी बरतें बिना पड़े कागज साइन ना करें।

 

 

 

 

 

 

धनु राशि

धनु राशि आपके लिए यह परिवर्तन शुभ फल देने वाला है। बस अपने क्रोध पर काबू रखें।

 

 

 

 

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि संतान से संबंधित समस्याएं चिंतित कर सकती हैं मन में थोड़ा आलस्य रहेगा। इन सब सब योगो के बीच एक सुखद सहयोग यह है की मेष राशि में स्थित देव गुरु बृहस्पति अपनी पंचम दृष्टि सूर्य के ऊपर रखेंगे जिससे कि आमजन मानस के जीवन में कठिनाइयां कुछ कम होगी।

 

 

 

 

मीन राशि

मीन राशि आपके लिए यह समय उत्तम रहेगा करियर में सफलता मिलेगी मां और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

 

 

 

 

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि ने स्वास्थ्य और मन का बहुत ध्यान रखें रिश्तो में भी संभल कर चलें रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

देश पर प्रभाव-

ग्रहों का राजा सूर्य करेंगे अपनी राशि में प्रवेश।

ज्योतिष पंचांग के अनुसार सूर्य देव 17 अगस्त 2023 दिन बुधवार को दोपहर 1:23 पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे सिंह राशि सूर्य का अपना घर है। अपनी ही राशि है यहां सूर्य देव बुध के साथ स्थित होकर बुध आदित्य योग का निर्माण भी करेंगे। सिंह राशि में स्थित सूर्य देव पर कुंभ राशि में स्थित शनि देव की वक्री सप्तम दृष्टि भी इस बार पड़ेगी। सूर्यदेव पर इस बार शनि के वक्री सप्तम दृष्टि पढ़ना देश दुनिया के लिए बहुत ज्यादा शुभ संकेत नहीं दे रही है। शनि की वक्र दृष्टि व सूर्य शनि का समसप्तक योग जहां देश दुनिया में हवाई रेल सड़क दुर्घटना आदि को बढ़ावा दे सकता है। वहीं प्राकृतिक आपदाएं भी इस समय आम जनमानस को परेशान करेंगी।

उपाय-

एक महीने तक प्रतिदिन गाय को गुड़ खिलाएं या मंदिर में दान करें।

भगवान सूर्य को रोजाना रोली डालकर जल् देना है।

आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

सूर्य शनि का यह समसप्तक योग 17 अगस्त 2023 से 17 सितंबर 2023 तक रहेगा।

क्या ना करें-

अपनों से बड़ों का अपमान ना करें।

तामसिक पदार्थ न खाएं।

 

 

—-

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here