Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: पहाड़ों में बर्फबारी से यूपी कांपा, अयोध्या रहा सबसे ठंडा

UP Weather: पहाड़ों में बर्फबारी से यूपी कांपा, अयोध्या रहा सबसे ठंडा

-

– 26 जिलों में कोल्ड-डे, 30 शहरों में कोहरा, 10 फ्लाइट्स और 50 ट्रेनें लेट।

लखनऊ। यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से आ रही बफीर्ली हवाओं ने गलन और ठिठुरन बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, बरेली, मुरादाबाद समेत 30 जिले कोहरे के चपेट में हैं। कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई है। लखनऊ-कानपुर समेत 26 जिलों में कोल्ड-डे जैसे हालात हैं। दिन में सूरज के दर्शन होना मुश्किल है।

 

 

कड़ाके की ठंड की वजह से प्रदेशभर के 8वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद हैं। बाकी बदले हुए समय (सुबह 10 बजे) पर खुल रहे हैं। इसके अलावा शाहजहांपुर में 12वीं तक स्कूल 14 जनवरी, बरेली-अंबेडकरनगर, कन्नौज, चंदौली में 10 जनवरी और आगरा-मथुरा में आज यानी 8 जनवरी तक बंद हैं। इस वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई सफर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। प्रयागराज-वाराणसी समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 50 ट्रेनें लेट हैं। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल रही, जबकि रियाद से आने वाली उड़ान 2 घंटे लेट है। इसके अलावा गोरखपुर समेत प्रदेश के तमाम एयरपोर्ट्स पर 10 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हैं।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो अयोध्या-आजमगढ़ सबसे ठंडे रहे। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। गोरखपुर में पारा 5.1डिग्री, चुर्क में 6.2डिग्री और अलीगढ़ में 6.6डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड की वजह से लखनऊ के सिविल और बलरामपुर अस्पताल में बीपी और हार्ट के मरीज बढ़ गए हैं। कानपुर कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल के डॉ. अवधेश शर्मा ने बताया कि हार्ट के मरीज 40 से 50% बढ़ गए हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी रातें और भी सर्द होंगी। ऐसे में लोग जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 9 से 11 जनवरी के बीच प्रदेश में ठंड और कोहरे से आंशिक राहत के संकेत हैं। यानी शुक्रवार से तीन दिनों तक दिन और रात के पारे में मामूली बढ़त आएगी। साथ ही कोहरे का घनत्व भी कम होगा। 12 जनवरी से दोबारा पारे में गिरावट के साथ मौसम करवट लेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts