HomeAccident Newsदशहरा मेला देखने गए युवक की मौत

दशहरा मेला देखने गए युवक की मौत

-

मोबाइल और पर्स गायब, पड़ोसी गांव में सुबह मिली लाश


अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक मंगलवार को मेला देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रात में वापस नहीं लौटा। बुधवार उसका शव पड़ोसी गांव सेमरा मानापुर के बाहरी हिस्से में पड़ा मिला। मौके से मोबाइल फोन और पर्स गायब होने की बात सामने आने के बाद घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जहांगीरगंज क्षेत्र के लखनडीह गांव के रहने वाले श्याम कुंवर का 24 साल का बेटा जय सिंह मंगलवार को मेला देखने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। परिवार के लोग उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बुधवार सुबह पड़ोसी गांव सेमरा मानापुर के बाहरी हिस्से में युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान जय सिंह के रूप में की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक रामबली सिंह और मोलहे राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। युवक मंगलवार को घर से निकलने के बाद कहां गया और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मोबाइल फोन और पर्स गायब होने की बात भी जांच के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts