Homeउत्तर प्रदेशModinagarकुट्टू का आटा खाने से छह लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

कुट्टू का आटा खाने से छह लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

-

– दो बच्चे और एक वृद्धा शामिल।

मोदीनगर। रोरी गांव में नवरात्र के दौरान कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार पड़ गए। इनमें दो बच्चे और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। तबीयत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

रोरी गांव निवासी राहुल शर्मा एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी रेनू शर्मा शिक्षिका हैं। रेनू शर्मा ने बताया कि दूसरे नवरात्र यानी शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्यों का उपवास था। उन्होंने गांव में अनिल की दुकान से कुट्टू का आटा लाकर पकवान बनाया था।

पकवान खाने के लगभग दो घंटे बाद परिवार के सदस्यों को अचानक पेट में दर्द, चक्कर और उल्टी होने लगी। बीमार पड़ने वालों में राहुल शर्मा, उनकी मां ललिता शर्मा, पत्नी रेनू शर्मा, भाई संदीप शर्मा और दोनों बच्चे गरिमा शर्मा व दस वर्षीय रुद्र शर्मा शामिल हैं।

ललिता शर्मा और बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। ललिता शर्मा को कंपकंपी चढ़ने लगी। पड़ोसियों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर स्थानीय चिकित्सक को बुलाया, जिन्होंने उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी। हालत में सुधार न होने पर सभी को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग ललिता शर्मा की हालत अभी भी सामान्य नहीं बताई जा रही है।

इस मामले में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। तहसीलदार रजत सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को गांव में भेजकर कुट्टू के आटे की जांच कराई जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts