HomeCRIME NEWSश्रीधाम एक्सप्रेस के एसी कोच 80 हजार रुपए चोरी

श्रीधाम एक्सप्रेस के एसी कोच 80 हजार रुपए चोरी

-

चोरों ने बेटी की शादी के लिए खरीदे जेवर भी किए चोरी, पुलिस जांच में जुटी


आगरा। श्रीधाम एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही महिला के लाखों के जेवर और 80 हजार नकद से भरा बैग चोरी हो गया। झांसी और डबरा के बीच सुबह करीब पांच बजे हुई घटना की महिला को भनक तक नहीं लगी। मां-बेटी को झपकी लग गई थी। नींद खुलने पर चोरी का पता चला तो होश उड़ गए।

कैंट जीआरपी के सीओ राजेश दीक्षित ने बताया कि अलबतिया शाहगंज निवासी शमा खान बेटी छवि के साथ श्रीधाम एक्सप्रेस से भोपाल से आगरा आ रही थीं। दोनों छह नवंबर को पति के साथ कार से भोपाल घूमने गई थीं।

वापसी में महिला को परेशानी होने पर पति ने उन्हें ट्रेन में बैठाकर आगरा के लिए रवाना किया था। मां-बेटी ए-1 कोच की सीट 31 और 33 पर थीं। यात्रा के दौरान महिला ने हाथों से आभूषण उतारकर पर्स में रख लिए थे। बैग गुलाबी रंग का था।

झांसी के बाद मां-बेटी को झपकी आ गई। इसी दौरान चोर गुलाबी बैग लेकर फरार हो गया। डबरा के आसपास नींद खुली तो बैग गायब मिला। महिला ने कोच में तलाश किया, लेकिन बैग नहीं मिला। इसके बाद टीटीई और रेलवे पुलिस को सूचना दी।

पीड़ित महिला ने बताया कि बैग में दो तोले का सोने का कंगन, चार सोने की अंगूठियां, दो चांदी की अंगूठियां, चांदी का छल्ला, घड़ी और 80 हजार नकद थे। इसके अलावा दो एटीएम कार्ड, दो पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पर्स भी रखे थे।

महिला के पति कपड़े का कारोबार करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं। चोरी हुए जेवर बड़ी बेटी की शादी के लिए खरीदे गए थे। आगरा कैंट जीआरपी ने निल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts