HomeEducation Newsभगवती कालेज में मनाई गई शिवाजी जयंती

भगवती कालेज में मनाई गई शिवाजी जयंती

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भगवती कॉलेज, सिवाया में वीरता, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभांरभ निदेशक डॉ. दीपक पिपलानी, प्रबंधन समिति से संयम बंसल, ध्रुव रस्तोगी (एडवोकेट) एवं प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण के साथ किया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संगठन शक्ति और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाते हुए स्वाभिमान, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर अग्रसर होने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता एवं पराक्रम के बारे में अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। पुष्प अर्पण कार्यक्रम में अन्य शिक्षक गण- डॉ. राजीव शर्मा, सुमनलता, सुशील शर्मा, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. अनिता कम्बोज, प्रशांत शर्मा, सोनिया, अर्चना, डॉ. सरला, विनीता, डॉ. संजन, प्रदीप, निरंजन आदि ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts