HomeCRIME NEWSShamli News: अल्ट्रासाउंड संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Shamli News: अल्ट्रासाउंड संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

-

– परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम किया।

शामली। कांधला थाना क्षेत्र में एक अल्ट्रासाउंड संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना खंद्रावली गांव के पास देर शाम हुई, जब युवक अपने सेंटर से गांव लौट रहा था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Shamli News: अल्ट्रासाउंड संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

 

मृतक की पहचान खंद्रावली गांव निवासी आशु के रूप में हुई है। वह शामली स्थित अपने अल्ट्रासाउंड सेंटर से गांव लौट रहा था। खंद्रावली चौकी से कुछ ही दूरी पर गांव के दूसरे रास्ते पर अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। परिजनों को घटना की सूचना कई घंटों बाद मिली।

परिजनों का आरोप है कि आशु कल शाम करीब 7 बजे शामली से लौट रहा था, तभी उसकी हत्या कर दी गई। उनका कहना है कि आशु की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। परिजनों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एडिशनल एसपी अमित शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इस मामले में एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक आशु की दो महीने पहले ही शादी तय हुई थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts