spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation Newsदीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर सेमिनार आयोजित

दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर सेमिनार आयोजित

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। राजनीति विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विभिन्न आयाम विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का आरंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

प्रोफेसर राजेंद्र कुमार पांडे, आचार्य एवं अध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ ने अतिथि परिचय एवं अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा, आचार्य राजनीति विज्ञान विभाग एवं कला संकाय अध्यक्ष, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के द्वारा की गई।

तटपश्चात कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर पवन कुमार शर्मा ,आचार्य राजनीति विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ,मेरठ ने मुंशी प्रेमचंद की कहानी `मंत्र’ के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन को अत्यंत ही सरल ढंग से समझाया एवं उन्होंने कहा कि भारतीय परिप्रेक्ष्य में दूसरे के दुख को देखकर पीड़ा उत्पन्न होती है तो व्यक्ति के अंदर एकात्मकता स्थापित है।

आगे उन्होंने कहा कि भारतीय विद्या स्वार्थ की पूर्ति के लिए नहीं अपितु आप लोक के कल्याण के लिए है उन्होंने भारतीय विद्या व पाश्चात्य शिक्षा में भेद करते हुए बताया कि विद्या आवश्यक रूप से विनमृता प्रदान करती है जबकि शिक्षा स्वार्थ पूर्ति का साधन है यह आवश्यक रूप से विनम्रता प्रदान करने की प्रत्याभूति नहीं करती। उन्होंने हित उपदेश के `विद्या ददाते विनय ’का भी उदाहरण दिया।

तत्पश्चात प्री पीएचडी के विद्यार्थियों शिवम वार्ष्णेय ,प्रशांत चौधरी ,सोनम ,सोनम अग्रवाल ,हरिश्चंद्र ,कपिल व अन्य के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा ,आचार्य राजनीति विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ,मेरठ व कला संकाय अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय , मेरठ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर अपने विचार प्रकट किए ।
धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुषमा रामपाल, सहायक आचार्य राजनीति विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ,मेरठ के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर भूपेंद्र प्रताप सिंह ,सहायक आचार्य राजनीति विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ ने किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर जयवीर सिंह , डॉक्टर देवेंद्र कुमार तथा विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts