Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में ट्रिपल इवेंट के चलते सुरक्षा सख्त, शहर हाई अलर्ट पर

मेरठ में ट्रिपल इवेंट के चलते सुरक्षा सख्त, शहर हाई अलर्ट पर

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में आगामी दिनों में तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के मद्देनज़र प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। रमजान के पहले जुमे की नमाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक के प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम और 22 फरवरी को प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

रमजान के पहले जुमे पर बड़ी संख्या में नमाज़ियों के मस्जिदों में पहुंचने की संभावना को देखते हुए शहर की प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की जा रही है। सिविल लाइन, लिसाड़ी गेट, कोतवाली, ब्रह्मपुरी और देहली गेट सहित देहात क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने शांति समिति और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

इसी क्रम में 22 फरवरी को पीएम मोदी के मेरठ आगमन को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री रैपिड रेल कॉरिडोर के अंतिम स्टेशन तक सेवा विस्तार के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल, मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts