HomeCRIME NEWSस्कॉर्पियो के भीतर मिला युवक का शव

स्कॉर्पियो के भीतर मिला युवक का शव

-

सर्विस रोड पर रात को गश्ती पुलिस ने देखा, शव के पास पड़ा था तमंचा 


ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा-3 ओ ब्लॉक की सर्विस रोड पर रविवार देर रात स्कॉर्पियो कार में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गश्त कर रही पुलिस की लेपर्ड टीम को साईं मंदिर गोलचक्कर से डेल्टा-3 तिराहे की ओर जाते समय सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो एन संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। कार की आगे और पीछे की लाइटें जल रही थीं। पुलिसकर्मियों ने चालक को वाहन हटाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि पुलिस जब कार के पास पहुंची तो चालक सीट पर बैठे युवक के शरीर से खून बहता मिला। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 36 वर्षीय सौराज पुत्र प्रेमराज निवासी गांव जुमरथपुर दिल्ली और वर्तमान निवासी मिग्सन ग्रीन सोसाइटी सूरजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी के जरिये मामले की जांच की जा रही है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts