HomeCRIME NEWSपुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली -

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली –

-

बदमाश का एक साथी हुआ फरार, आरोपी पर 11 मुकदमे दर्ज


बुलंदशहर। सिकंदराबाद में रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश जाकिर के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस गुलावठी अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हृदयपुर की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक की रफ्तार बढ़ाकर कांवरा मोड़ की ओर भागने लगे।

पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। करीब 400 मीटर आगे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पुलिस की घेराबंदी देख बदमाशों ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया।

घायल बदमाश की पहचान गाजियाबाद के विजयनगर स्थित हामिद कॉलोनी निवासी जाकिर पुत्र पप्पन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, जाकिर के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और टप्पेबाजी सहित विभिन्न मामलों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। वह जून में सिकंदराबाद क्षेत्र में एक युवक से 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनने के मामले में भी वांछित था। आरोपी के कब्जे से एक बाइक, अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद दीपक कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts