HomeTrendingस्कूल बस की टक्कर से छात्र की मौके पर मौत

स्कूल बस की टक्कर से छात्र की मौके पर मौत

-

आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए लगाया जाम, बस और स्कूल में तोड़फोड़


मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के राल गांव में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्कूल बस की चपेट में आने से क्लास 2 में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मासूम का शव देखते ही वह आक्रोशित हो गए और उन्होंने बस चालक की लापरवाही बताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। बस और स्कूल में तोड़फोड़ की गई, कार्यवाही की मांग करते हुए छठीकरा गोवर्धन रोड जाम कर दिया।

जैंत थाना क्षेत्र स्थित राल गांव के तिलक सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में कॉलेज परिसर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने कॉलेज के मुख्य गेट सहित कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलते ही जैंत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास शुरू किया।

स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए चौकी पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर माहौल शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts