Homeन्यूज़तेंदुए की दहशत में रातभर जागकर पहरा दे रहे ग्रामीण

तेंदुए की दहशत में रातभर जागकर पहरा दे रहे ग्रामीण

-

– वन विभाग ने पिंजरे लगाए, गाड़ी से पीछा करने पर भागकर खेत में घुसा

संभल। थाना असमोली क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय निवासी भयभीत हैं। सैदपुर जसकोली गांव और आसपास के 8 गांवों में तेंदुए को देखा गया है। स्थानीय लोग सुरक्षा के लिए रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं 29 जुलाई को पहली बार तेंदुए के दिखने के बाद से वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरे और कैमरे लगाए हैं। हाल ही में ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाया, जब उस पर गाड़ी की लाइट पड़ी तो वह मयंक के खेत में भाग गया। इस घटना के बाद लोग खेतों में जाने से भी डर रहे हैं।

वन विभाग के एक कर्मचारी को कैमरा लगाते समय तेंदुआ दिखाई दिया। थाना असमोली में तैनात होमगार्ड ने भी पुलिया पर तेंदुए को देखा। वन विभाग के अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को छोटे बच्चों को जंगल न भेजने और समूह में ही जंगल जाने की सलाह दी है।

डीएफओ प्रीति यादव के अनुसार बारिश के कारण तेंदुए के पदचिह्न नहीं मिल पा रहे हैं। उनका मानना है कि तेंदुआ जिस रास्ते से आया था, संभवत: उसी रास्ते से वापस लौट गया हो, इसलिए वह पिंजरे में नहीं आ रहा है। उन्होंने यह दावा पिछले 15 दिन पहले किया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts