HomeAccident NewsSambhal Bike Accident: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत, तीन...

Sambhal Bike Accident: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत, तीन घायल

-

– बाइकों पर सवार लड़की सहित तीन हुए घायल, हायर सेंटर किया रेफर।

संभल। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक लड़की सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
यह सड़क हादसा जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव नाधौस के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुआ। मृतक युवक की पहचान लालपुर, थाना कैलादेवी निवासी 38 वर्षीय शंकर पुत्र प्रेमपाल के रूप में हुई है। घायलों में कान्हू धामपुर निवासी संजीव पुत्र मेघ सिंह, करनपुर खादर, थाना आदमपुर, जनपद अमरोहा निवासी लवकुश पुत्र रौदास और रम्पुरा, थाना बहजोई निवासी गायत्री पुत्री प्रकाश शामिल हैं।

 

Sambhal Bike Accident

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से चारों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां डॉ. सचिन बर्मनी ने शंकर को मृत घोषित कर दिया। लड़की सहित अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सड़क हादसे की खबर मिलते ही मृतक युवक और घायलों के परिजन सरकारी अस्पताल पहुंच गए। युवक के शव को देखकर परिजन बिलख पड़े। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपनी बाइक पर अकेला था, जबकि दूसरी बाइक पर लड़की सहित तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक तेज गति से आ रही थी और सामने से आती बाइक को देखकर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह टक्कर हुई।

डॉ. सचिन बर्मनी ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में लाया गया था। लड़की सहित तीन अन्य घायल गंभीर थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि सड़क हादसे में गांव लालपुर के एक युवक की मौत हुई है, जबकि अमरोहा के दो युवक और थाना क्षेत्र की एक लड़की घायल हुई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts