Homeउत्तर प्रदेशMeerutजिले में बढ़ते अपराधों को लेकर सपा का प्रदर्शन

जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर सपा का प्रदर्शन

मेरठ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कोें पर उतरकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है जिले में अपराधों की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है।

-

शारदा रिपोर्टर, मेरठ– समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज (25 सितंबर) सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी और महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के नेतृत्व में सपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी सड़को पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिले में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। हत्या, बलात्कार, महंगाई, लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। महिलाएं व बच्चियां असुरक्षित महसूस करती हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

राज्यमंत्री ने किया जमीन पर किया कब्ज़ा
सपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि राज्यमंत्री ने जनता की खरीदी जमीन पर कब्जा कर रखा है। सरकार व शमशान की जमीन पर भाजपा के नेता कब्जा कर रहे हैं। जिले में हत्याएं हो रही हैं। अपराध बढ़ते जा रहे हैं। जिस पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं लग रहा है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है।

जिले में महिलाएं असुरक्षित
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सड़क पर महिलाओं का चलना दुश्र्वार हो गया है। आय दिन चैन लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए अपनी मांगो को सामने रखा। उन्होंने कहा स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय बच्चियों की सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था, महंगाई पर लगाम व अपराधों पर अंकुश लगना चाहिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts