Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशभीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत, दो की...

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत, दो की मौत

-

  • टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह हुआ हादसा, खलासी घायल।

अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों वाहन चालकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ट्रक का खलासी घायल हुआ है। एक मृतक चालक की पहचान हुई है। दूसरे की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मौके पर मौजूद है।

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ममता स्टील फैक्ट्री के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा उड़ गया और दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक पर बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने एक ट्रक चालक के शव को बाहर निकाला जबकि दूसरे ट्रक चालक का शव गाड़ी में फंसा हुआ है। उसे निकालने के लिए पुलिस जुटी हुई है। एक ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए भेटुआ सीएचसी में भर्ती कराया है। अभी तक सिर्फ एक ट्रक चालक की पहचान हुई है जिसका नाम राधेश्याम बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक नंबरों के आधार पर उनके मालिकों को सूचना दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts