– सपा मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा के पूर्व राज्य मंत्री राहुल निगम वारसी ने चांद सैफी राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के निवास अहमद नगर में पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने आने वाले 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकतार्ओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में चांद सैफी ने राहुल निगम वारिस, पूर्व मंत्री हाजी इसरार सैफी, सैफी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी, हाजी नूर सैफी जी सभी को शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया।
सैफी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने 11 सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारिस को दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष रखेंगे।
इस मौके पर डॉक्टर कय्यूम खान, गुलजार सैफी, हाजी डॉक्टर शकील सैफी, आमिर खान, एडवोकेट जफर खान, गुलजार मलिक, गुलशेर अंसारी, जाहिर मलिक, अनीता चौधरी, हाजी डॉ शहजाद अंसारी, मेराज मलिक, नदीम इदरीसी, चांद सैफी आदि रहे।


