HomeAccident NewsSaharanpur Accident: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, चालक की मौत

Saharanpur Accident: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, चालक की मौत

-

– मेरठ से आ रहा था पिकअप चालक, गाड़ी में मिले 20.50 लाख, दो घायल भर्ती।

सहारनपुर। ओवरटेक के चलते पिकअप की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया है। घटना शुक्रवार को तीतरो थाना क्षेत्र की है।

 

 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तीतरो थाना क्षेत्र के गांव झाड़वन के पास गंगोह-जलालाबाद मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि बोलेरो पिकअप जलालाबाद की ओर से आ रही थी, जबकि ट्रक गंगोह की दिशा से जा रहा था। इसी दौरान पिकअप चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के ग्रामीण तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर दौड़ पड़े। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तारीक और आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर तीतरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

मृतक की पहचान मेरठ निवासी सद्दाम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी ली, जिसमें से करीब 20 लाख 50 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि सद्दाम किसी सामान की खरीदारी के लिए जा रहा था और उसी सिलसिले में वह यह नकदी लेकर निकला था।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही बरामद नकदी के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है कि वो किस काम के लिए ले जाई जा रही थी। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य करा दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts