HomeTrendingसिद्धबली एक्सप्रेस से कटकर अज्ञात महिला की मौत

सिद्धबली एक्सप्रेस से कटकर अज्ञात महिला की मौत

-

 रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस पहचान में जुटी


हापुड़। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे डाउन लाइन पर हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर सिद्धबली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। कस्बा इंचार्ज एसआई आलोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपी टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। महिला की मौत के कारणों और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने मृतका के कपड़ों और सामान की तलाशी ली, लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। इसके बाद पुलिस महिला की तस्वीर आसपास के थाना क्षेत्रों, गांवों और कस्बों में साझा कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का उद्देश्य महिला की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाना है।

जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन की चपेट में कैसे आई। पुलिस हादसे को दुर्घटना और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से जांच रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts