spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSआंख फोड़ी-कान काटा, डंडे बरसाए, आरएसएस नेता के बेटे की बेरहमी से...

आंख फोड़ी-कान काटा, डंडे बरसाए, आरएसएस नेता के बेटे की बेरहमी से हत्या

-

  • दौड़ा-दौड़ाकर डंडे बरसाए,
  • फरसे और लाठी-डंडों से हमला
  • आंख फोड़ी-कान काटा, पुलिस पहुंची तो गला दबाकर बैठे थे।

कुशीनगर। आरएसएस के जिला सह संघ चालक के बेटे की घेर कर हत्या कर दी गई। वजह यह थी कि युवक खेत में फसल खा रहे जानवरों को देखकर आपत्ति जताई थी। इससे आरोपी भड़क गए, 4 आरोपियों ने युवक को खेत में पीटा। किसी तरह से खुद को छुड़ाकर भागा। आरोपियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। फरसे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवक की आंख फोड़ दी और कान काट डाले। मरने तक मारते रहे। चीख-पुकार सुनकर घरवाले पहुंचे। देखा तो आरोपी युवक की गर्दन दबाकर बैठे थे।

इसी बीच, पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखकर एक आरोपी भाग गया। तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी घायल हैं। इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी वारदात शुक्रवार को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा गांव की है।

सेमरा गांव के रहने वाले इंद्रजीत सिंह आरएसएस के जिला सह संघ चालक हैं। उनके बेटे उत्कर्ष सिंह (44) अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री थे। पिता इंद्रजीत सिंह ने बताया- शुक्रवार देर शाम 7 बजे बेटा घर पर था, तभी पड़ोसी ने बताया कि आपके खेत में पशु घुस गए हैं।

उत्कर्ष पशुओं को देखने के लिए खेत में गया। वहां पशुओं को चरते देख उसने पास में झोपड़ी डालकर रहने वाले कन्हई यादव से इस पर आपत्ति जताई और पशुओं को बाहर निकालने के लिए कहा। यह सुनते ही कन्हई के चारों बेटे सच्चिदानंद, श्रीनिवास, देवेंद्र और ज्ञान भड़क गए।

चारों बेटे कहासुनी करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि चारों ने उत्कर्ष को घेरकर पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने मुझे बताया कि बेटा जान बचाकर भागने लगा तो आरोपियों ने पीछा कर घेर लिया और फरसे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बेटे को पीटने के बाद आरोपियों ने उसकी एक आंख फोड़ दी और एक कान काट लिया। शोर सुनकर हम लोग दौड़कर पहुंचे। देखा तो आरोपी बेटे की गर्दन दबाकर बैठे थे। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौके से कन्हई के 3 बेटों को हिरासत में लिया।

कुबेरस्थान थाना अध्यक्ष अश्विनी राय ने बताया कि नेता ने कन्हई यादव और उसके चारों बेटों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि संघर्ष में उत्कर्ष सिंह की मौत हो गई, जबकि विपक्षी पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं।

पुलिस कस्टडी में उनका इलाज चल रहा है। इनमें से एक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस पहुंची तो चारों आरोपी वहीं मौजूद थे। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए। वारदात की जानकारी पर विधायक मनीष मंटू जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख आशुतोष बहुगुणा और भाजपा नेता मनोज सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts