spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsरोहिणी ने पीएम से की सांसद चंद्रशेखर की शिकायत

रोहिणी ने पीएम से की सांसद चंद्रशेखर की शिकायत

-

  • नगीना सांसद पर लगाए कई आरोप।

एजेंसी,नई दिल्ली। नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें बाद वो लगातार विवादों में बने हुए हैं। इस बीच रोहिणी ने अब अपनी शिकायत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है, जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर पर कई गंभीर लगाए हैं।

रोहिणी घावरी ने नगीना सांसद पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी को चिट्ठी में लिखा मैंने भारत की बेटी होने के नाते विश्व पटल पर हमेशा अपने देश का सम्मान बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन अब बात न्याय , आत्मसम्मान ,स्वाभिमान की है मैं चाहती हूं मेरे साथ न्याय हो। मैंने अपनी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग, कमिश्नर दिल्ली पुलिस को भेज दी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस हादसे ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया है और समाज के ठेकेदार एक महिला को ही अपमानित कर रहे हैं। लंबे समय तक डर, डिप्रेशन, अवसाद में रहने के बाद अब इतनी हिम्मत की है की मैं लड़ सकूं न्याय और सम्मान के लिए यह लड़ाई लाखों, करोड़ों महिलाओं के आत्मसम्मान की है।

आखिर यह कैसी व्यवस्था है जहां एक महिला को अपमानित करने के लिए रखैल ,वैश्या जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन दोषी पुरुष के लिए कोई शब्द नहीं, कोई सजा नहीं। प्रधानमंत्री जी आप से मेरी प्रार्थना है कि मुझे न्याय दिलाया जाए. मैंने शिकायत सभी जगह भेज दी है। मुझे पूरा विश्वास है अपने देश के कानून पर।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts