HomeCRIME NEWSभाजपा नेता के साथ मारपीट और कार में तोड़फोड़ प्रकरण में पुलिस...

भाजपा नेता के साथ मारपीट और कार में तोड़फोड़ प्रकरण में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। शनिवार देर रात्रि गाजियाबाद के रहने वाले भाजपा नेता के साथ बाइक सवार युवकों ने मारपीट करते हुए उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी थी। आरोपियों द्वारा की गई मारपीट में कार में सवार भाजपा नेता के साथी घायल हो गए थे जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था और सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

शनिवार देर रात्रि गाजियाबाद के रहने वाले राजीव कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ अपनी कार से नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित कुटी चौराहा जा रहे थे। जब राजीव कुमार की कार भूमिया के पुल पर पहुंची तभी उनकी कार से एक बाइक में मामूली रूप से साइड लग गई जिसके चलते बाइक सवार दो युवकों ने भाजपा नेता के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। तभी भाजपा नेता ने अपनी कार को दौड़ा लिया। लेकिन बाइक सवार आरोपी भी कार का पीछा करने लगे और लिसाड़ी गेट के हापुड़ रोड पर इस्लामाबाद चौकी के निकट भाजपा नेता की कार को ओवरटेक करते हुए रुकवा दिया। इस दौरान आरोपी बाइक सवार युवकों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। जान बचाकर कार से निकले भाजपा नेता राजीव कुमार और उनके साथियों के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट कर दी जिसके चलते भाजपा नेता का साथी विवेक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। और पीड़ित भाजपा नेता ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी।

मामला भाजपा से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। जानकारी के अनुसार पुलिस को कुछ कैमरों की फुटेज मिली है सीसीटीवी कैमरा में आरोपी भाजपा नेता पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं उसी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

वहीं इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट जितेंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र में अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सबसे सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts