HomeCRIME NEWSमेरठ: माफिया अतीक के जेल में बंद जीजा के मकान में पुलिस...

मेरठ: माफिया अतीक के जेल में बंद जीजा के मकान में पुलिस ने की कुर्की

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद के जेल में बंद जीजा डॉक्टर अखलाक अहमद के घर की कुर्की की।

नौचंदी थाना क्षेत्र में अतीक की बहन नूरी का घर है। नूरी का पति अखलाक जेल में बंद है। वही पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में अखलाक को भी आरोपी बनाया था। इसी के चलते शनिवार को पुलिस ने जेल में बंद अखलाक के घर को कुर्क कर लिया।

गुड्‌डू मुस्लिम का अखलाक के घर आकर रुकने और अखलाक से बातचीत करने का एक सीसीटीवी सामने आया था। जो अखलाक के घर के अंदर का था। वीडियो में अखलाक आरोपी गुड्‌डू मुस्लिम को पैसों का बैग देते हुए नजर आया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मेरठ आकर अखलाक को अरेस्ट कर लिया था तभी से वह जेल में बंद है। अखलाक सरकारी डॉक्टर था। गिरफ्तारी के बाद उसे सरकारी नौकरी से हटा दिया गया था। वहीं अखलाक की पत्नी आयशा नूरी अब तक फरार चल रही है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अखलाक के घर को कुर्क किया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts