HomeDelhi Newsदिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, लोगों को मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, लोगों को मिली राहत

-

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शनिवार की सुबह तेज धूप हुई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद दिल्ली-एनसीआर के आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद कई इलाकों में बारिश भी हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। इससे पहले मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी। वहीं अब बारिश के बाद से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आया है। लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा।

 

 

आईएमडी ने कहा कि क्षेत्र में गरज-चमक के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित उत्तर-पश्चिम भारत में लू की स्थिति से अस्थायी राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन रविवार से तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के दौरान पूसा रोड पर हवा की गति 81 किमी प्रति घंटा, पालम में 56 किमी प्रति घंटा और प्रगति मैदान में 35 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। पालम एयरपोर्ट पर भी दृश्यता में भारी कमी दर्ज की गई, जहां एक घंटे के भीतर दृश्यता 3,500 मीटर से घटकर 1,500 मीटर रह गई।

 

 

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चल रही हैं और निवासियों को सलाह दी है कि मौसम में सुधार होने और हवाएं शांत होने तक वे घरों के अंदर ही रहें। शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। हालांकि, आईएमडी ने बाद में बताया कि तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का मौजूदा दौर दिल्ली से दूर दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और धूल भरी आंधी आने की संभावना है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी जारी रह सकती हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts